UPPSC Mines Inspector Exam Online Form 2022: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी करने का एक सुनहरा मौका सामने आया है। अगर आपने माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है तो यह नौकरी आप ही के लिए है।

उत्तर प्रदेश में खान निरीक्षक के पद पर कुल 55 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 4 जून से आमंत्रित करने शुरू किए गए हैं। खान निरीक्षक भर्ती 2022 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 7 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
दोस्तों आपको बता दें कि UPPSC Mines Inspector (Khan Nirikshak) 2022 के पद पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा और मेंस परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा के तहत गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान किया गया है।
प्रत्येक गलत जवाब पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा। इस भर्ती पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को केवल लिखित परीक्षा देनी होगी उन्हें किसी तरह के इंटरव्यू से होकर नहीं गुजरता होगा। इसके साथ ही ध्यान रहे इस भर्ती पर केवल अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मान्यता प्राप्त संस्थानों से माइनिंग इंजीनियरिंग का डिप्लोमा करने वाले छात्रों को ही चयनित किया जाएगा।
UPPSC Mines Inspector Recruitment
UPPSC Mines Inspector Bharti 2022 (यूपीपीएससी माइन इंसपेक्टर भर्ती 2022) से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त करने के लिए आपको हमारे इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ना होगा। हमारे इस लेख के माध्यम से हम आपको यूपीपीएससी खान निरीक्षक भर्ती 2022 की संपूर्ण जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे।
इस लेख में हम आपको बताएंगे UPPSC Mines Inspector Bharti 2022 के लिए आवेदन कैसे करें, UPPSC Recruitment 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए, UPPSC Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क कितना लगेगा, UPPSC Recruitment 2022 के लिए कैसे अप्लाई करें। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारियां पसंद आएंगी।
UPPSC Mines Inspector Exam Online Form 2022 Overview
आर्टिकल | UPPSC Mines Inspector Exam Online Form 2022 |
Post | Mines Inspector |
ऑर्गनाइजेशन | UPPSC |
कैटेगरी | Recruitment |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://uppsc.up.nic.in/ |
UPPSC Mines Inspector (Khan Nirikshak) Exam Online Form 2022 Important Dates
- Application Start Date- 04/06/2022
- Last Date Of Application- 01/07/2022
- Last Date Of Fee Submission- 01/07/2022
- Date Of Exam- Not Declared
- Admit Card Release Date- Before Exam
UPPSC Mines Inspector Age Limit (यूपीपीएससी माइन इंसपेक्टर भर्ती 2022 आयु सीमा)
यूपीपीएससी माइन इंसपेक्टर भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आर्गेनाइजेशन की ओर से आयु सीमा तय की गई है। जो उम्मीदवार इन आयु सीमा मानदंडों के अनुरूप पाए जाएंगे केवल वही इस भर्ती पर आवेदन कर सकेंगे। खान निरीक्षक परीक्षा ऑनलाइन फॉर्म 2022 के लिए जारी की गई आयु सीमा के बारे में नीचे हमने विस्तार से जानकारी दी हुई है।
- Minimum Age- 21 years
- Maximum Age- 40 Years
Note- आयु सीमा में छूट से संबंधित सभी जानकारियों के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए।
UPPSC Mines Inspector 2022 Application Fees (यूपीपीएससी माइन इंसपेक्टर भर्ती 2022 आवेदन शुल्क)
अगर आप भी यूपीपीएससी खान निरीक्षक परीक्षा का फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। यदि आप इस परीक्षा के लिए आवेदन के समय एप्लीकेशन फीस नहीं भरेंगे तो आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। नीचे हमने वर्गों के अनुरूप आवेदन शुल्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी हुई है।
- General / OBC / EWS- 125/-
- SC / ST- 65/-
- PH Candidates- 25/-
Note- आवेदकों को आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से ही करना होगा।
UPPSC Mines Inspector Educational Qualification (यूपीपीएससी माइन इंसपेक्टर भर्ती 2022 शैक्षणिक योग्यता)

UPPSC Mines Inspector (Khan Nirikshak) Exam Online Form 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कुछ जरूरी शैक्षणिक योग्यताओं का होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करते होंगे केवल वही इस परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे। नीचे हमने आपकी सहूलियत के लिए इस परीक्षा से जुड़ी शैक्षणिक योग्यताओं के बारे में जानकारी दी हुई है।
- UPPSC Mines Inspector (Khan Nirikshak) Exam Online Form 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 3 साल का ‘माइनिंग इंजीनियरिंग’ का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
- इस परीक्षा से जुड़ी शैक्षणिक योग्यताओं से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन पढ़ें।
How To Apply For UPPSC Mines Inspector Exam Online Form 2022 (यूपीपीएससी माइन इंसपेक्टर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)
अगर आपको लगता है कि आप UPPSC Mines Inspector Bharti 2022 (यूपीपीएससी माइन इंसपेक्टर भर्ती 2022) के लिए जारी की गई सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं और आप इस भर्ती पर आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, तो आपको केवल हमारे बताए गए इस स्टेप्स को फॉलो करना है। जिसके जरिए आप आसानी से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। नीचे हमने इस भर्ती के लिए आवेदन करने के सभी स्टेप्स आसान शब्दों में बताए हुए हैं।
- UPPSC Mines Inspector Exam Online Form 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा जिसका लिंक आपको हमारे लेख के अंत में मिलेगा।
- इसके बाद आपके आगे वेबसाइट को होम पेज ओपन होगा जहां पर आपको UPPSC Mines Inspector Exam Online Form 2022 के लिए अप्लाई करने का लिंक दिखाई देगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपके आगे आवेदन पत्र खुल जाएगा। अब आपको आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारियां दर्ज कर देनी है।
- इसके बाद यदि आप से दस्तावेजों की मांग की गई है तो अपने दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- अब आप अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद अंतिम में आपको सबमिट का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य के लिए अपने आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।
UPPSC Mines Inspector (Khan Nirikshak) Exam Online Form 2022 Important Links-
Official Website Link | क्लिक करें |
Our Website Link | क्लिक करें |
जो उम्मीदवार माइन्स इंस्पेक्टर के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री या माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। उन्हें खनन कार्यों या पर्यवेक्षी क्षमता में कम से कम दो साल का अनुभव भी होना चाहिए।
तो, ये यूपीपीएससी खान निरीक्षक भर्ती 2022 अधिसूचना का पूरा विवरण हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हमारा सुझाव है कि आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर इसके बारे में अधिक जानकारी देखें। साथ ही, जैसे ही यूपीपीएससी माइन्स इंस्पेक्टर भर्ती 2022 के बारे में कोई अन्य अधिसूचना जारी होगी, हम इस लेख को अपडेट कर देंगे।
FAQs – UPPSC Mines Inspector (Khan Nirikshak) 2022
UPPSC Mines Inspector (Khan Nirikshak) 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
UPPSC Mines Inspector (Khan Nirikshak) 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2022 है।
UPPSC Mines Inspector (Khan Nirikshak) 2022 के लिए आयु सीमा क्या है?
UPPSC Mines Inspector (Khan Nirikshak) 2022 के लिए 21 वर्ष से 40 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
UPPSC माइन्स इंस्पेक्टर भर्ती के तहत कितनी रिक्तियां बनाई गई हैं?
यूपीपीएससी खान निरीक्षक भर्ती के तहत 55 रिक्तियां उपलब्ध हैं।