[rank_math_breadcrumb]

Kisan Bijli Bill Maaf: उत्तर प्रदेश सरकार का ऐलान, किसानों का 50% बिल होगा माफ

Kisan Bijli Bill Maaf: किसान भाइयों! उत्तर प्रदेश की सरकार ने बहुत बड़ा चुनावी दाँव खेला है। प्रदेश की योगी सरकार किसानों का बिजली बिल 50% माफ करने की घोषणा की है।

kisan bijli bill

लखनऊ: 2022 विधानसभा चुनाव से पहले किसानों की नाराजगी को खत्म करने के लिए सरकार ने एक तरह आए मास्टरस्ट्रोक चला है। दोस्तों खुले तौर पर तो नही लेकिन किसान भाई थोड़ा बहुत नाराज चल रहे थे लेकिन इस बिजली माफी घोषणा के बाद जरूर कुछ नाराजगी खत्म होगी।

सरकार ने 50% बिजली बिल को माफ करते हुए बहुत ही महत्वपूर्ण औए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस खबर को सुनकर प्रदेश के किसान अवश्य ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आभारी होंगे और उन्हें शुक्रिया अदा करेंगे।

टवीट कर दी जानकारी – Kisan Bijli Bill Maaf

साथियों! प्रदेश के मुख्यमंत्री के ट्वीटर हैंडल से इस जानकारी को ट्वीट करके हम सबके साथ साझा किया गया है। इस घोषणा के लागू होने के बाद किसानों के निजी नलकूपों की बिजली दरों में 50% की छूट दी जाएगी। योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव के पहले दिए गए फीडबैक के आधार पर लिया है।

दोस्तों! अभी कुछ ही समय पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश में रैली करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम उत्तर प्रदेश के लोगों का 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ कर देंगे।

जाहिर तौर पर उन्होंने भी चुनाव जीतने के लिए ये दांव खेला था। और ऐसा सिर्फ केजरीवाल जी ही नही बल्कि हर राजनीतिक दल के नेता ऐसी लुभावनी योजना की घोषणा करते हैं।

लेकिन साथियों! मुख्यमंत्री योगी ने सरकार में रहते हुए ही हमारे अन्नदाताओं का 50% तक बिजली बिल माफ करने का बहुत ही बेहतरीन निर्णय लिया है।

इस अवसर पर हम सबको अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा करना चाहिए। और हम सभी किसान भाइयों को हार्दिक बधाई देते हैं।

एलएमवी-05 यानी निजी नलकूप उपभोक्ता

कनेक्शन  उपभोक्ता  
ग्रामीण अनमीटर्ड    1257367
ग्रामीण मीटर्ड 44755  
शहरी मीटर्ड   14277        
कुल     1316399    

वर्तमान दरें

कनेक्शन  दर (रुपये प्रति यूनिट) फिक्स चार्ज (रुपये प्रति हार्सपावर)
ग्रामीण मीटर्ड   02     70
ग्रामीण अनमीटर्ड 00 170
एनर्जी एफीशिएंट पंप   1.65- 70
शहरी मीटर्ड       06 130

50 फीसदी छूट के बाद नई दरें

कनेक्शन     दर (रुपये प्रति यूनिट) फिक्स चार्ज (रुपये प्रति हार्सपावर)
ग्रामीण मीटर्ड0135
ग्रामीण अनमीटर्ड 00 85
एनर्जी एफीशिएंट पंप 8335
शहरी मीटर्ड 0365

हाल ही में वापस लिया गया है तीनों कृषि कानून बिल

दोस्तों! किसान भाइयों की नाराजगी को देखते हुए केंद्र सरकार ने अभी हाल ही में तीनों कृषि कानून वापस ले लिए हैं। और अब राज्य सरकार की 50% बिजली माफी की घोषणा को एक मास्टरस्ट्रोक बताया जा रहा है।

Also read:

Leave a Comment