Smart Ring: Noise ने लांच की smart Ring, जानिए इस रिंग में क्या हैं खूबियाँ

Noise Smart Ring: भारत में आई एक नइ Technology  की Noise Luna Ring , जिसकी कीमत मात्र 2000 रूपए से भी कम है | प्रीमियम लुक के साथ है इसमें  70 से भी ज्यादा मैट्रिक्स ट्रैक करने की सुविधा।आइये जानते है क्या है , Luna Ring और इसके ख़ास Specification के बारे में| 

हाल ही में भारतीय की घरेलू कंपनी Noise जो कि Smart Gadget बनाने के लिए काफी फेमस है, Noise ने अपने साउंड्स और स्मार्ट वाच के जरिये काफी लोगो के दिलो में जगह बनाई है | Noise ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग Noise Luna को लॉन्च किया है जो पल-पल आपके सेहत के बारे में जानकारी देगी। अगर बुखार होगा तो यह सबसे पहले ही आपको अलर्ट करेगी, इसमें ब्लड ऑक्सीजन के लिए SP02 का सेंसर भी उपयोग किया है।

यह smart Ring को अंगूठी की तरह ही उंगली में आसानी से पहन सकते है| Noise Luna के लिए कंपनी ने फिलिप्स कंपनी के साथ पार्टनरशिप किया है। यह 7 साइज और 5 तरह के कलर में भी उपलब्ध है। यह भी खबर आ रही थी कि बोट देश में सबसे पहले स्मार्ट रिंग लांच करेगा लेकिन Noise  ने अपनी Luna रिंग लांच करके यह बाजी मार ली।

Noise ने बिल्कुल नई Luna रिंग के साथ स्मार्ट वियरेबल्स की दुनिया में छलांग लगाई है। यह पल-पल आपको आपके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और तत्काल बुखार होने की चेतावनी देने में सक्षम होगा, जिससे यह आपके स्वास्थ्य की निगरानी भी कर सकेगा। ख़ास बात यह है कि Luna smart Ring के लिए प्री-बुकिंग  शुरू हो गयी है |

Noise Smart Ring क्या है ?

noise luna smart ring

Luna smart Ring Noise कंपनी की ओर से लांच की गई Smart Gadget है जो  किफायती होने के साथ ही फिटनेस ट्रैकिंग रिंग भी है।यह नींद को ट्रैक करना, स्टेप्स ट्रैकिंग, हार्ट रेट एवं ब्लड ऑक्सीजन को ट्रैक करने के साथ ही  70 से अधिक मीट्रिक ट्रैक जैसे शानदार एडवांस सेंसर्स मिलते हैं। यह Luna Ring रिंग 50 मीटर तक के पानी के अन्दर भी खराब नहीं होगी और इसका वेट काफी हल्का है, साथ ही यह 3mm पतली भी है। Luna Ring को आप NoiseFit एप्लीकेशन के जरिए किसी भी Android या iOS डिवाइस से आसानी से कनेक्ट कर सकते है।

एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 7 दिन तक चल सकती है। फिर इस रिंग को पहनकर आप अपने हेल्थ डाटा को NoiseFit App के जरिये चेक और एक्सेस भी कर सकते हैं।

यह भी जानें:

Luna Smart Ring के स्पेसिफिकेशंस

इसमें आपको स्लीप, रेडीनेस और एक्टिविटी जैसे फीचर शामिल है। स्लीप स्कोर आपके नींद के बारे में ट्रैकिंग करता है,  जिससे इसकी मदत से आप अपने नींद के पैटर्न को भी समझ सकते हैं। रेडीनेस स्कोर आपके शरीर के प्रमुख संकेतों को ध्यान में रख कर आपके स्वास्थ्य की जानकारी देता है। एक्टिविटी स्कोर में 3-एक्सिस मोशन सेंसर है जिसके जरिये कई एक्टिविटी भी ट्रैक हो जाती हैं।

स्मार्ट रिंग का तापमान सेंसर हर 5 मिनट में बाद एक बार आहार, व्यायाम, शारीरिक स्थिति और हार्मोन से प्रभावित शरीर के तापमान कम या ज्यादा की जांच करता है। यह मुख्य रूप से स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए हृदय की गति और SPO2 को भी लगातार ट्रैक करता है।

साथ ही लूना रिंग ऑटोमेटिक फर्मवेयर अपडेट के साथ भी आती है। जिसे आप IOS14 / Android 6 से ऊपर के OS पर चला सकते है। इसमें ब्लूटूथ लो-एनर्जी तकनीक भी  है। Luna Ring 50 मीटर या 164 फीट तक वाटर रेसिस्टेंट है।

यदि आप इसे एक बार 60 मिनट तक चार्ज करते है तो यह  7 दिनों तक चल सकती है। हीरे जैसी मजबूत कोटिंग के साथ इसकी फाइटर-जेट ग्रेड टाइटेनियम बॉडी खरोंच और जंग से सुरक्षित है और कंपनी मजबूती की गारंटी भी देती है।

Luna Noise Smart Ring का डिजाइन

Noise luna स्मार्ट रिंग देखने में सुंदर अंगूठी की ही तरह है ,जो बेहद हलकी है। और इसे 3mm स्लीक रखा गया है|  इसमें फाइटर जेट ग्रेट टाइटेनियम बॉडी और डायमंड की मजबूत कोटिंग की गई है। इसके अंदर की तरफ स्मूथ इनर शेल भी दिया गया है।

साथ ही इसमें पीपीजी सेंसर, स्किन टेंपरेचर सेंसर, 3 एक्सिस एक्सेलेरोमीटर सहित कई अन्य ट्रैकिंग सेंसर भी लगे हुए हैं। वहीं, आपको यह स्मार्ट रिंग सात अलग-अलग साइज और Sunlit Gold, Rose Gold, Stardust Silver, Lunar Black और Midnight Black जैसे 5 कलर में मिलेगी।

Noise Luna Smart Ring से स्वास्थ्य की निगरानी

Noise Luna Ring आपके हृदय की गति और SpO2 स्तरों पर भी लगातार नज़र रखता है, जिससे कारण बढ़िया और सटीक स्वास्थ्य स्कोर बनता है। इसके साथ ही  रिंग के तापमान सेंसर हर पांच मिनट पर आपका आहार, व्यायाम, शारीरिक स्थिति और हार्मोन जैसे कई चीजो से शरीर के तापमान में बदलाव को भी रिकॉर्ड करता है, Noise Luna Ring अपने चिकने डिज़ाइन से लोगो को प्रभावित करती है, इसकी मोटाई भी मात्र 3 मिमी है। फाइटर-जेट ग्रेड टाइटेनियम और स्क्रैचप्रूफ हीरे जैसी मजबूत कोटिंग के साथ मिलती है | यह अंगूठी स्टाइल और स्वास्थ्य की जानकारी दोनों ही प्रदान करती है।

Noise Luna Ring की क्या होगी कीमत?

Noise Luna Ring की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसे खरीदने के लिए फिलहाल कंपनी ने Noise Luna Pass को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत मात्र ₹2000 है। अगर ग्राहक इस पास को खरीदते है तो Noise Luna Ring खरीदने के दौरान आपको ₹3000 तक की छूट मिल जाएगी।

इसके साथ ही  Noise i1 Smart Eyewear पर भी 50% की छूट पर खरीद सकते है यानी Luna Ring को ₹2000 के प्रायोरिटी एक्सेस पास के जरिए ही प्रीऑर्डर करा जा सकता हैं। Noise Luna Ring पर 2000 रुपए का डैमेज और थेफ्ट इंश्योरेंस भी कंपनी फ्री में देगी । 

कैसे 3,000 रुपये का लाभ प्राप्त करें

Noise Luna Ring मात्र 2,000 रुपये में, प्रायोरिटी एक्सेस पास के साथ आप लूना रिंग को खरीद सकते है। इसके अलावा, जब आप Noise Luna Ring को खरीदते है तो सभी पास धारक 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल जाएगी| जिसका मतलब आपको कुल 3,000 रुपये का नकद लाभ होगा। Noise Luna Ring पांच आकर्षक रंगों के साथ आती है जो की है सनलाइट गोल्ड, रोज़ गोल्ड, स्टारडस्ट सिल्वर, लूनर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक|

Leave a Comment