Mahindra Roxor: प्रतिबंध लगने के बाद अब Mahindra Roxor अमेरिका में भी बेचीं जाएगी , साथ ही इसमें कुछ नए दमदार डिज़ाइन और फीचर भी मिलने वाले है | इसका यह नया फीचर आपका भी मन मोह लेगा| आइये जानते है Mahindra Roxor के नए वर्जन के बारे में |
सबसे ज्यादा चर्चित वाहन निर्माता कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने हाल ही में अपनी पॉपुलर SUV ROXOR का नया वर्जन लॉन्च किया है| इस नए महिन्द्रा रॉक्सर का लुक सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है| यह भी बता दें कि Mahindra ROXOR की बिक्री भारत में नहीं बल्कि उत्तरी अमेरिका की सड़कों पर भी इसका चर्चा काफ़ी है , इस SUV की बिक्री उत्तरी अमेरिका में भी बहुत ज्यादा की जाती है| महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अब इसका नया वेरिएंट लॉन्च किया है.
Contents
Mahindra Roxor Details

Mahindra Roxor भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की विजयी हुई क्योंकि हाल ही में आए अमेरिकी अदालत के एक फैसले ने महिंद्रा की ऑफ-रोड यूटिलिटी वाहन, Roxor बनाने और बेचने की अनुमति फिर से दे दी है | यह ऐतिहासिक फैसला फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल के साथ चल रहे भयंकर कानूनी विवाद के बाद आया है, 2019 में जिसने महिंद्रा पर रॉक्सर के लिए अपनी गाड़ी जीप के कुछ डिजाइन को कॉपी करने का गंभीर आरोप लगाया था।
प्रतिबंध लगने के बाद, महिंद्रा ने इस कानून का पालन करने और अमेरिकी बाजार में पोस्ट-2020 Roxor को बेचने के लिए 2020 में Roxor के एक नए डिजाइन को अपडेट किया है। फिएट क्रिसलर ने एक बार फिर से डिज़ाइन को लेकर वाहन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी, लेकिन इसे अमेरिकी जिला न्यायाधीश गेर्शविन ड्रेन ने खारिज कर दिया है , जिन्होंने यह पाया है की Roxor 2020 की डिज़ाइन किसी भी ट्रेडमार्क नियमों और अधिकारों का उल्लंघन नहीं किया है।
Mahindra Roxor का क्या है यह मामला
Fiat Chrysler Automobiles NV ने पहली बार 2019 में यह मामला दर्ज किया था ,जब FCA ने एक दावा किया था कि Mahindra Roxor के डिजाइन ने जीप के ट्रेडमार्क-प्रोटेक्टेड कंपोनेंट्स की कुछ नकल की थी। वाहन निर्माता कंपनी FCA ने मिशिगन में और अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोग (आईटीसी) के सामने महिंद्रा के खिलाफ यह मुकदमा किया था।
इसी वजह से महिंद्रा ने अमेरिका में रॉक्सर की बिक्री बंद कर दी गयी थी और जब तक अदालत की तरफ से उसके डिजाइन में बदलाव करने का निर्देश नहीं दिया। इस मुक़दमे की फाइलिंग में, FCA ने शिकायत की थी कि Roxor जीप की तरह ही कॉपी है| जिसमें की कुछ डिजाइन और एलिमेंट्स एक जैसे दिए गए हैं ,जैसे फ्लैट दिखने वाले वर्टिकल साइड के साथ बॉक्सी बॉडी साइज और हुड के समान ऊंचाई एंड रियर बॉडी|
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने क्या कहा
एक फाइलिंग में महिंद्रा ने यह कहा की मिशिगन के पूर्वी जिला न्यायालय ने 19 जुलाई, 2023 को पोस्ट-2020 ROXOR में शामिल होने के लिए FCA को नया प्रस्ताव और अपनी राय के साथ आदेश भी दिया है और अपने इस जांच के आधार पर FCA द्वारा लगाये गए आरोपों पर कोई भी नियम या प्रतिबंध लागू करने से इनकार कर दिया है। इस फैसले के बाद महिंद्रा की सहायक कंपनी महिंद्रा ऑटोमोटिव नॉर्थ अमेरिका,अब पोस्ट-2020 ROXOR को बनाने ,खरीदने और बेचने पर अमेरिका में कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगी।
यह भी जानें:
- होश उड़ाने आ रही है Royal Enfield की Electric Bike, शानदार लुक और दमदार इंजन के साथ
- Maruti की ये नई इलेक्ट्रिक कार एक चार्ज में चलेगी 500 km, जानिए फीचर्स और कीमत
- केवल 25000 रूपये में घर लाएं चमचमाती Mahindra Thar, आकर्षक लुक और लाजवाब फीचर्स के साथ
Mahindra Roxor का नया डिजाइन
Mahindra Roxor के नए डिजाइन को 2020 की शुरुआत में ही बदला गया था और जीप SUV से अलग लुक देने के लिए फिर बाद में उसी वर्ष बदल दिया गया था। छठी US सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने सितंबर 2022 के एक मामले को डेट्रॉइट कोर्ट में भेज दिया था, जिसने यह निष्कर्ष निकाला कि 2020 के बाद रॉक्सर की डिजाइन जीप डिजाइन से बिलकुल अलग है।
Mahindra Roxor सब जगह नहीं चलाई जा सकती!
महिंद्रा रॉक्सर एक ऑफ-रोडर कार है जिसका इस्तेमाल सिर्फ आप निजी जमीन पर किया जा सकता है। याकि पहड़ो या कच्ची सडको में भी कर सकते है | कुछ राज्यों में ऑफ-रोडर कार को सड़कों पर चलाने पर प्रतिबंध है, जबकि फिर भी अमेरिका में कुछ राज्यों की सार्वजनिक सड़कों पर ऑफ-रोडर कार का इस्तेमाल कर सकते है । महिंद्रा रॉक्सर को मिशिगन, USA में महिंद्रा नॉर्थ अमेरिकी में मनूफक्टुरिंग प्लांट में बनाया गया है।
Mahindra ROXOR की कीमत
Mahindra ROXOR के कीमत की बात करें तो यह गाड़ी अमेरिका बाजारों में ही बिकती है और इसकी कीमत वहीं के अनुसार है| फिर भी Mahindra ROXOR की कीमत 18,899 अमेरिकी डॉलर है यानी भारतीय बाजारों में करीबन 14.04 लाख रुपये के लगभग है| अगर इसके टॉप मॉडल के कीमत की बात करे तो यह 26,299 अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय बाजारों में करीब 19.54 लाख रुपये है|